You can find notes,question and quiz on various topic in Hindi. India Gk. Notes
लोक प्रशासन का अर्थ
- लोक प्रशासनः- लोक और प्रशासन
- लोक का अर्थ है’ सार्वजनिक’ या सभी जनता से संबंधित है
- प्रशासन :- कार्यों का प्रबंध करना अथवा लोगो का देखभाल करना।
लोक प्रशासन की परिभाषा
एल. डी. ह्वाइट-“लोक प्रशासन में वे सभी कार्य आ जाते हैं, जिनका उद्देश्य लोक नीति को पूरा करना अथवा क्रियान्वित करना होता है।”
बुडरो विल्सन-“लोक प्रशासन विधि अथवा कानून को विस्तृत एवं क्रमबद्ध रूप में कार्यान्वित करने का नाम है। कानून को कार्यान्वित करने की प्रत्येक क्रिया एक प्रशासकीय क्रिया है।”
साइमन– “जनसाधारण की भाषा में लोक प्रशासन से अभिप्राय उन क्रियाओं से है जो केन्द्र, राज्य तथा स्थानीय सरकारों की कार्यपालिका शाखाओं द्वारा सम्पादित की जाती हैं।”
वाल्डो :- राज्य के कार्यों में प्रयोग की जाने वाली प्रबंध कला तथा उसके विज्ञान को लोक प्रशासन कहते हैं।
18 वीं शताब्दी के अंत में U-SA में प्रकाशित फेडरलिस्ट में हेमिल्टन ने लोकप्प्रशासन के सैद्धांतिक पक्ष का वर्णन किया।
लोक प्रशासन के सैद्धांतिक पहलुओ को स्पष्ट करने की दिशा में 1812 में चार्ल्स बोनिन’ ने अपनी पुस्तक लोक प्रशासन के सिद्धांत’ में वर्णन किया।
लोक – प्रशासन की आधारशिला
‘वुडरो विल्सन’ ने 1887 में ‘पॉलिटिकल साइंस क्वार्टली” नामक पत्रिका में The Study of Administration में लोकप्तशासन की आधारशिला रखी।
लोक प्रशासन के जनक ‘वुडरो विल्सन’
वुडरो विल्सन :- लोक प्रशासन नीतियो का व्यवस्थित रुप है अद्यर्थात यह एक विधि है।
हरबर्ट साइमन :- (Administration Behaviour )
केन्द्र सरकार, राज्य सरकार तथा स्थानीय सरकार की कार्यपालिका द्वारा जो कार्य किए जाते हैं। उनका अध्ययन लोकप्प्रशासन में किया जाता है।
LD व्हाइट :- इसमें सभी कार्यों को शामिल किया जाता है जिसका उद्देश्य सार्वजनिक नीतियो को लागू करना है। Introduction to the Study of Public Administration.
ग्लेडन :- Introduction to Public Administration ५ लोकप्प्रशासन बहुरुपीय है।
लूथर गुलिक – लोक प्रशासन में कार्यपालिका के द्वारा किये जाने वाले कार्यो का अध्ययन किया जाता है।
पिफनर :- लोकप्रशासन का अर्थ है ‘सरकार के कार्य करना’ चाहे वो प्रयोगशाला में एक्सरे का काम ही था फिर टकसाल में सिबके ढालने का काम हो।
डॉनहम :- यदि हमारी सभ्यता असफल होगी तो यह मुख्यतः प्रशासन की असफलता के कारण होगा।
AD गोरवाला : – प्रजातंत्र की योजनाओ की सफलता के लिए एक स्वच्छ, कुशल एवं निष्पक्ष प्रशासन का होना जरुरी है।
आर्डवे टीड :- प्रशासन एक ललित कला है।
डॉ-M-P. शर्मा :- प्रशासन को कलाओं में सर्वश्रेष्ठ माना है।
जिनाल्ड E. गिल्मोर :- लोक प्रशासन अन्ततोगत्वा विज्ञान है। [An Ultimate Science]
लोक प्रशासन की विशेषताएँ या लक्षण
(1) लोक प्रशासन का संबंध है सार्वजनिक समस्याओं से है |
(2) लोक प्रशासन सार्वजनिक हित की प्राप्ति के लिए मनुष्य तथा अन्य भौतिक साधनों का संगठित प्रयास है |
(3) लोक प्रशासन का उद्देश्य निश्चित नियमों के अनुसार सरकारी कार्यों का निर्देशन तथा संचालन करना है |
(4) लोक प्रशासन का संबंध सरकार की नीतियों को लागू करने से है |
(5) लोक प्रशासन का संबंध सरकारी कार्यों से है |
(6) लोक प्रशासन का उद्देश्य लोकहित है |