You can find notes,question and quiz on various topic in Hindi. India Gk. Notes

राजस्थानी खान-पान | Rajasthani Khan – Paan Notes | Trick | PDF

राजस्थानी खाना पान के बारे में जानेंगे।  राजस्थानी खाना विशेष रूप से शाकाहारी भोजन होता है और यह पूरे विश्व में अपने स्वाद के कारण प्रसिद्ध है। यहां हम राजस्थान के सभी प्रकार के खाने के बारे में जानेंगे। यह राजस्थान जीके का अति महत्वपूर्ण topic है। यदि आप भी किसी government exams की तैयारी कर रहे है, तो हमारी वेबसाइट पर आप बिल्कल free में नोट्स पढ़ सकते हो। राजस्थान में सरकार द्वारा आयोजित सभी प्रकार के एग्जाम में यहां से प्रश्न पूछे जाते है। यह पोस्ट आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यहां पर आपको राजस्थान के सभी टॉपिक्स के नोट्स उपलब्ध करवाए जा रहे। इन टॉपिक को पढ़कर आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते है। और government की सभी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते है। 

सिरावण/कलेवा –
‣ सुबह का नाश्ता।

भात-
‣ दोपहर का खाना।

बयालू –
‣ रत्त्रिका खाना।

बरोटी –
‣ विवाहके बाद वधु के स्वागत में किया जाने वाला भोजन।

हीरावणी –
‣ विवाह के समय वधु को दिया गया कलेवा।

राजस्थान का राज्य खान – पान – दाल बाटी चूरमा।
राजस्थान की राज्य रोटी – बाजरा।
राज्य पेय – छाछ
राज्य आचार – लेसुआ
राज्य सब्जी – बेसन के गट्टे की कड़ी
राज्य मिठाई – जलेबी

मिर्ची बड़ा –
‣ मिर्च को बेसन के घोल में डूबकर मिर्ची को तला जाता है।
‣ मिर्ची बड़ा जोधपुर का प्रसिद्ध है।

ढोकला –
‣ बाजरे या गेंहू के आटे को गूंथकर उसकी छोटी – छोटी गोली बनाई जाती है जिसको सूती कपड़े में लपेट कर भांप में पकाया जाता है।

बेजड़ –
‣ यह सात प्रकार के अन्न से बनी रोटी होती है।
‣ यह नागौर को प्रसिद्ध है।

नमकीन और पापड़ –
‣ यह बीकानेर के प्रसिद्ध है।

जलेबी –
‣ इस को मेदे से बनाया जाता हैं।
‣ यह अजमेर की प्रसिद्ध है।

घेवर –
‣ यह बेसन से तैयार किया जाता है।
‣ यह जयपुर का प्रसिद्ध है।

तिलपट्टी –
‣ तिल को चासनी मे भिगोकर बनाई जाती है।
‣ यह ब्यावर (अजमेर ) की प्रसिद्ध है।

खिचड़ी –
‣ बाजरे व मोठ को कूटकर इसको बनाया जाता है।

घानी-
‣ कढ़ाई में मिट्टी गर्म करके उसमे जौ को सेका जाता है।

सोहन पापड़ी –
‣ इसको मेदे से तैयार किया जाता है।
‣ यह अजमेर की प्रसिद्ध है।

कचोरा –
‣ यह बड़े आकार की कचोरी होती है।
‣ यह नसीराबाद ( अजमेर ) की प्रसिद्ध है।

सिरा –
‣ गेंहू के आटे को घी में भुनकर तैयार किया जाता है।

खाटा का साग –
‣ बाजरे या मोठ के आटे को छाछ में घोलकर बनाया जाता है।

भुंगड़ा –
‣ चने को भूनकर बनाया जाता है।

घुघरी –
‣ गेंहू, बाजरे व चने को उबालकर बनाई जाती है।

कड़ी –
‣ यह बेसन से बनाई जाती है।

लापसी –
‣ गेंहू के आटे में गुड़ डालकर बनाया जाता है।

राबड़ी –
‣ बाजरे के आटे में छाछ मिलाकर उबालकर बनाई जाती है।

चिलड़ा –
‣ बेसन का घोल तैयार करके तवे पर रोटी नुमा बनाया गया व्यंजन

पंजीरी –
‣ पिसे घनिये मे चीनी डालकर बनाया जाता है।

गुलगले –
‣ गेंहू के आटे में चीनी या गुड मिलाकर घोल बनाया जाता है फिर उसको तेल में तला जाता है।

सतु –
‣ दानी के आटे मे चिनी मिलाकर बनाया गया पेय पदार्थ।

रसगुल्ले –
‣ यह बीकानेर के प्रसिद्ध है।

दलिया –
‣ गेंहू को मोटा पीसकर उसको पानी में उबालकर बनाया जाता है।

बारिया –
‣ मोठ या चने को उबालकर बनाया जाता है।

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *