You can find notes,question and quiz on various topic in Hindi. India Gk. Notes

अलवर का इतिहास PDF | Alwar Ka Itihas in Hindi

अलवर का इतिहास

✦ अलवर में कछवाहा वंश की नरूका शाखा का शासन था।

✦ मिर्जा राजा जयसिंह के द्वारा कल्याण सिंह को माचेड़ी की जागीर दी गई।

✦ 1774 में बादशाह आलम के द्वारा प्रताप सिंह को स्वतंत्र रियासत दे दी गई थी।

✦ प्रताप सिंह ने 1775 में भरतपुर से अलवर को जीतकर अपनी राजधानी बनाया।

विनय सिंह

✦ विनय सिंह के द्वारा अपनी माता मूसी महारानी की स्मृति में अलवर में 80 खंभों की छतरी बनवाई गई।

✦ यह दो मंज़िल छतरी है जिसकी दूसरी मंज़िल पर रामायण में महाभारत के चित्र बनाए गए हैं।

✦ विनय सिंह के द्वारा अपनी पत्नी शीला के नाम पर सिलीसेढ़ झील का निर्माण करवाया गया।

✦ सिलीसेढ़ झील को राजस्थान का नंदनकानन कहा जाता है।

जय सिंह

✦ जय सिंह के द्वारा प्रथम गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया गया।

✦ जय सिंह के द्वारा अलवर में हिंदी को राष्ट्र भाषा की रूप में घोषित किया गया।

✦ जय सिंह के द्वारा नरेश मंडल का नामकरण किया गया।

✦ जय सिंह के द्वारा ड्यूक आफ एडिनबर्ग के आगमन पर अलवर में सरिस्का पैलेस का निर्माण कराया गया।

✦ जय सिंह के द्वारा 10 दिसंबर 1903 को बाल विवाह तथा अनमेल विवाह पर रोक लगाई गई।

✦ तिजारा दंगों के बाद जय सिंह को शासन मुक्त कर दिया गया जिसके बाद जय सिंह पेरिस चले गए जहां पर उनकी मृत्यु हो गई।

तेज सिंह

✦ तेज सिंह पर महात्मा गांधी की हत्या में सम्मिलित होने का आरोप लगा था लेकिन बाद में न्यायपालिका के द्वारा इन्हें क्लीन चिट दे दी गई।

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *