You can find notes,question and quiz on various topic in Hindi. India Gk. Notes

भरतपुर का इतिहास PDF | Bharatpur Ka Itihaas

भरतपुर का इतिहास

✦ मथुरा के आसपास के क्षेत्र के जाट किसानों ने गोकुला के नेतृत्व में 1667 में औरंगज़ेब के खिलाफ विद्रोह कर दिया इस विद्रोह में गोकुला की हत्या कर दी गई।

✦ इसके बाद सिनसिनी के जमींदार राजा राम के द्वारा 1686 ईस्वी में विद्रोह किया गया।

✦ राजा राम के द्वारा सिकंदरा में अकबर के मक़बरे से अकबर की अस्थियां निकाल कर जला दी जाती है तथा इस मक़बरे को लूट लिया जाता है लेकिन बाद में राजाराम के विद्रोह का दमन कर दिया जाता है।

✦ चूड़ामण जाट के द्वारा भरतपुर के जाट राज्य की स्थापना की गई तथा इसके द्वारा थूण किले का निर्माण करवाया गया।

बदन सिंह

✦ बदन सिंह सवाई जयसिंह की मदद से अपने भाई मोहकम को हराकर शासक बना था।

✦ बदन सिंह को सवाई जयसिंह के द्वारा ब्रजराज की उपाधि प्राप्त हुई तथा डीग की जागीर भी प्राप्त हुई।

✦ बदन सिंह के द्वारा डीग के किले का निर्माण करवाया गया।

सूरजमल (1753 ई – 1763 ई)

✦ सूरजमल जाट के द्वारा भरतपुर के किले का निर्माण करवाया गया। तथा भरतपुर को अपनी राजधानी बनाया।

✦ सूरजमल के द्वारा डीग के जल महलों का निर्माण करवाया गया।

✦ सूरजमल को जाटों का अफलातून तथा जाटों का प्लेटो कहा जाता है।

✦ सूरजमल के द्वारा पानीपत के तृतीय युद्ध में भागते हुए मराठा सैनिकों को भरतपुर में – शरण दी गई।

✦ सूरजमल के द्वारा 1754 में दिल्ली पर आक्रमण किया गया तथा यहां से नूरजहाँ के झूले को उठा कर लाया तथा इसे डी के जल महलों में स्थापित करवाया गया।

✦ सूरजमल एक आर्थिक विशेषज्ञ था इसलिए इसके द्वारा भरतपुर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का भरसक प्रयास किया गया।

✦ सूरजमल के द्वारा भरतपुर में प्रशासनिक व्यवस्था में पद का आधार योग्यता को बनाया गया।

भरतपुर के दीवान को मुख्त्यार कहा जाता था।

✦ सूरजमल की मृत्यु के समय 1763 में भरतपुर की आय 175 लाख प्रतिवर्ष थी।

✦ सूरजमल के दरबारी कवि मंगल सिंह पुरोहित के द्वारा सुजान संवत विलास नामक ग्रंथ की रचना की गई।

जवाहर सिंह

✦ जवाहर सिंह के द्वारा 1474 में दिल्ली पर आक्रमण किया गया तथा यहां से अष्टधातु के बने दरवाज़े को लेकर आया और इसे भरतपुर के किले में लगाया गया।

✦ यह दरवाज़े पूर्व में चित्तौड़ के दुर्ग में लगे हुए थे जिन्हें अकबर के द्वारा आगरा ले जाया गया तथा वहां से औरंगज़ेब दिल्ली ले गया।

✦ जवाहर सिंह की इस विजय के उपलक्ष में भरतपुर किले में जवाहर बुर्ज का निर्माण करवाया गया।

✦ भरतपुर के राजाओं का राज तिलक जवाहर बुर्ज मे ही किया जाता था।

रणजीत सिंह

✦ रणजीत सिंह के द्वारा 1803 में हुए अँग्रेज़-मराठा के द्वितीय युद्ध में “जसवंत राव होलकर को भरतपुर में शरण दी गई।

✦ ब्रिटिश सेनापति लॉर्ड लेक के द्वारा भरतपुर पर करीब 5 बार आक्रमण किया गया लेकिन वह असफल रहा इसीलिए भरतपुर के किले को लोहा गढ़ के नाम से जाना जाता है।

✦ रणजीत सिंह के द्वारा ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ संधि कर ली गई।

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *