You can find notes,question and quiz on various topic in Hindi. India Gk. Notes

जैसलमेर का इतिहास pdf | Jaisalmer Ka Itihas

जैसलमेर का इतिहास

• जैसलमेर में भाटी राजवंश का शासन रहा है। भाटी भगवान श्री कृष्ण के वंशज माने जाते हैं।

• जैसलमेर के भाटी राजवंश के राज्य चिह्न में छत्राला यादवपति लिखा गया है क्योंकि भाटी यदुवंशी होते हैं।

• 285 में भट्टी ने भटनेर को अपनी राजधानी बनाया।

• भट्टी को भाटियों का आदि पुरुष तथा भाटी राजवंश का संस्थापक भी कहा जाता है।

• भटनेर पर अधिकार के कारण भाटियों को उत्तर भङ किवाङ / उत्तरी सीमा का प्रहरी कहा गया है।

मंगल राव भादी

• इन्होंने अपनी राजधानी तनोट को बनाया था ।

देवराज भाटी

• देवराज भाटी ने पवारो से लोद्रवा छीन कर अपनी राजधानी बनाया।

• मूमल महेंद्र की प्रेम कहानी में मूमल लोद्रवा की राजकुमारी तथा महेंद्र अमरकोट का राजकुमार था।

राव जैसल भाटी

• राव जैसल भाटी के द्वारा 12 जुलाई 1155 को जैसलमेर की स्थापना की गई तथा इसे अपनी राजधानी बनाया।

मूलराज

• मूल राज भाटी के समय अलाउद्दीन खिलजी ने जैसलमेर पर आक्रमण किया तथा इस आक्रमण में जैसलमेर का प्रथम शाका हुआ था।

दुर्जन साल

•` दुर्जन साल के समय 1352 में फिरोज शाह तुगलक ने जैसलमेर पर आक्रमण किया इस आक्रमण में जैसलमेर का द्वितीय शाका हुआ।

लूणकरण

• लूणकरण के समय 1550 में कंधार के अमीर अली ने जैसलमेर पर आक्रमण किया इस समय केसरिया तो किया गया लेकिन जोहर नहीं किया गया जिसके कारण इसे अर्थ शाका कहा जाता है।

मूलराज द्वितीय

• मूलराज द्वितीय के द्वारा 1818 में ईस्ट इंडिया कंपनी के साथ संधि कर ली गई।

जवाहर सिंह

• जवाहर सिंह को आधुनिक जैसलमेर का निर्माता कहा जाता है।

जवाहर सिंह के द्वारा जैसलमेर में डाक तार व रेल व्यवस्था लागू की गई।

जवाहर सिंह के द्वारा विंडम पुस्तकालय की स्थापना की गई।

• जवाहर सिंह के समय स्वतंत्रता सेनानी सागरमल गोपा को जेल में जिंदा जलाकर मार दिया गया था जिसकी जांच के लिए गोपाल स्वरूप पाठक आयोग का गठन किया गया था।

• सागरमल गोपा के द्वारा आजादी के दीवाने, जैसलमेर का गुंडा राज, रघुनाथ सिंह का मुकदमा, आदि पुस्तकों की रचना की गई।

Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *