You can find notes,question and quiz on various topic in Hindi. India Gk. Notes

भारत का सामान्य परिचय | Bharat Ka Samanya Parichay

भारत का प्राचीन नाम उत्तर भारत में बसने वाले आर्यो के नाम पर अर्यवृत किया गया। इन आर्यो के शक्तिशाली राजा भरत के नाम पर यह भारत कहलाया। वैदक आर्यो का निवास स्थान सिंधु घाटी में था। जिसे ईरानियों ने हिन्दु नदी तथा इस देश को हिन्दुस्थान कहा। यूनानीयों ने सिन्धु नदी को इण्डस तथा इस देश को इंडिया कहा।

भारत उत्तर में हिमालय पर्वत श्रृंखला, दक्षिण पश्चिम में हिन्दूकुश व सुलेमान श्रेणीयाँ, उत्तर-पश्चिम में पूर्वाचल पहाड़ीयाँ तथा दक्षिण विशाल हिन्द महासागर से सीमांकित एक वृहत भौगोलिक इकाई है जिसे भारतीय उपमहाद्वीप कहा जाता है। इसमें पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बंग्लादेश और भारत आदि देश आते हैं।

भारत का अक्षांशीय व देशांतरीय मान (Latitude and Longitude Values of India)-

  • भारत के उत्तरी बिंदू या छोर का मान 37°6′ उत्तरी अक्षांश है।
  • भारत के दक्षिणी बिंदू या छोर का मान 8°4′ उत्तरी अक्षांश है।
  • भारत के दक्षिणतम बिंदू या छोर का मान 6°45′ उत्तरी अक्षांश है।
  • भारत के पूर्वी बिंदू या छोर का मान 97°25′ पूर्वी देशांतर है।
  • भारत के पश्चिमी बिंदू या छोर का मान 68°7′ पूर्वी देशांतर है।

भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार (Latitude and Longitude Extension of India)-

  • भारत का अक्षांशीय विस्तार 8°4′ उत्तरी अक्षांश से लेकर 37°6′ उत्तरी अक्षांश तक है।
  • भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ पूर्वी देशांतर से लेकर 97°25′ पूर्वी देशांतर तक है।
  • भारत के उत्तरी बिंदू (37°6′) से दक्षिणी बिंदू (8°4′) के मध्य 30° का अंतर है।
  • भारत के पूर्वी बिंदू (97°25′) से पश्चिमी बिंदू (68°7′) के मध्य 30° का अंतर है।

भारत का विस्तार (Extension of India)-

भारत का उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक विस्तार 3214 किमी. है। पूर्व में अरूणाचल प्रदेश से लेकर पश्चिम में कच्छ तक विस्तार 2933 किमी. है। भारत की आकृति चतुष्कोणीय है। यह क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सातवां बड़ा देश(2.43 प्रतिशत) है। भारत का कुल क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी है।

भारत के अंतिम सीमा बिन्दु

(I) भारत का उत्तरी बिंदू या छोर इंदिरा कॉल (Indira Col) है।

(II) भारत का दक्षिणी बिंदू या छोर (मुख्य भूमि) तमिलनाडु के कन्याकुमारी (Kanyakumari)/ कोमोरिन अंतरीप (Cape Comorin) में स्थित है।

(III) भारत का दक्षिणतम बिंदू या छोर इंदिरा पॉइंट (Indira Point) है।

(IV) भारत का पूर्वी बिंदू या छोर किबिथू गाँव या वॉलोग, अनजाव जिला, अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।

(V) भारत का पश्चिमी बिंदू या छोर गुहार मोती गाँव, कच्छ जिला (सर क्रीक), गुजरात में स्थित है।

भारत की लम्बाई और चौड़ाई (Length and Breadth of India)-

  • उत्तर (37°6′) से दक्षिण (8°4′) तक भारत की कुल लम्बाई 3214 किलोमीटर है।
  • पूर्व (97°25′) से पश्चिम (68°7′) तक भारत की कुल चौड़ाई 2933 किलोमीटर है।
  • भारत की लम्बाई (3214 km) और चौड़ाई (2933 km) में 281 किलोमीटर का अंतर है।

इंदिरा पॉइंट (Indira Point)-

  • भारत का दक्षिणतम बिंदु या छोर इंदिरा पॉइंट (Indira Point) है।
  • इंदिरा पॉइंट का मान 6°45′ उत्तरी अक्षांश है।
  • इंदिरा पॉइंट के अन्य नाम-
  • (I) पारसन पॉइंट (Parson Point)
  • (II) पिग्मेलियन पॉइंट (Pygmalion Point)
  • (III) ला हिचिंग पॉइंट (La Hi Ching Point)
  • इस बिंदू का वर्तमान नाम इंदिरा पॉइंट है।

भारत का दक्षिणी बिन्दु इंदिरा प्वाइंट भूमध्य रेखा से 876 किमी. दुरी पर स्थित है। पहले इंदिरा प्वाइंट को ‘पिगमेलियन प्वांइट’ अथवा पाइरस प्वाइंट के नाम से जाना जाता था।

भारत की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा

  • बांग्लादेश(4096 किमी.) – प. बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असोम
  • चीन(3917 किमी.) – जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश।
  • पाकिस्तान(3310 किमी.) – गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू व कश्मीर।
  • नेपाल(1752 किमी.) – उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, उत्तराखण्ड।
  • म्यांमार(1458 किमी.) – अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर।
  • भूटान(587 किमी.) – प. बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असोम।
  • अफगानिस्तान(80 किमी.) – जम्मू एवं कश्मीर(पाक् अधिकृत)।

भारत की सीमाओं के नाम (Names of Borders of India)-

  • (I) डूरण्ड रेखा (Durand Line)
  • (II) रैडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)
  • (III) मैकमहोन रेखा (MacMahon Line)

(I) डूरण्ड रेखा (Durand Line)-

  • भारत तथा अफगानिस्तान (Afghanistan) के मध्य लगने वाली सीमा को डूरण्ड रेखा के नाम से जाना जाता है।

(II) रैडक्लिफ रेखा (Radcliffe Line)-

  • भारत तथा पाकिस्तान के मध्य लगने वाली सीमा को रैडक्लिफ रेखा के नाम से जाना जाता है।
  • भारत तथा बांग्लादेश के मध्य लगने वाली सीमा को रैडक्लिफ रेखा के नाम से जाना जाता है।
  • रैडक्लिफ रेखा पाकिस्तान तथा बांग्लादेश दो देशों के साथ लगती है।

(III) मैकमहोन रेखा (MacMahon Line)-

  • भारत तथा चीन (तिब्बत) के बीत लगने वाली सीमा को मैकमहोन रेखा या मेकमोहन रेखा के नाम से जाना जाता है।

तटीय सीमा (Coastline)-

  • भारत में सबसे लम्बी तटरेखा (Longest Coastline) अंडमान निकोबार (Andaman Nicobar) की है।
  • भारत में सबसे छोटी तटरेखा (Smallest Coastline) दमन दीव (Daman and Diu) की है।
  • भारत में मुख्य भू-भाग (Mainland) में सबसे लम्बी तटरेखा (Longest Coastline) गुजरात (Gujarat) की है।
  • भारत में सबसे छोटी तटरेखा गोवा (Goa) की है। अर्थात् राज्यों में सबसे छोटी तटरेखा गोवा की है।

पाक् अधिकृत क्षेत्र – 1947 में आजादी के बाद पाकिस्तान ने स्थानीय लोगों की सहायता से जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। बाद में जम्मू-कश्मीर रियासत ने भारत में विलय की घोषण की लेकिन मामला यू.एन.ओ. में चला गया। इस प्रकार जम्मू-कश्मीर का यह हिस्सा भारत का होते हुए भी पाकिस्तान के कब्जे में है। जिसे हम पाक् अधिकृत कश्मिर के नाम से जानते हैं।

भारत के राज्यों की अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्थिति

  • वर्तमान राज्य – 28
  • केंद्रशासित प्रदेश – 9

क्षेत्रफल की दृष्टि से

  • सबसे बड़ा राज्य राजस्थान (3,42,239 वर्ग किमी.)
  • सबसे छोटा राज्य गोवा (3702 वर्ग किमी.)

जनसंख्या दृष्टि से

  • सबसे बड़ा राज्य -उत्तरप्रदेश
  • सबसे छोटा राज्य – सिक्किम
  • देश का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश -अण्डमान निकोबार (8249 वर्ग किमी.)
  • देश का सबसे छोटा केन्द्रशासित प्रदेश – लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.)

अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित राज्य

  1. बांग्लादेश (4096 किमी.) – प. बंगाल, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, असम ।
  2. चीन (3917 किमी.) – लद्दाख़ (केन्द्रशासित प्रदेश), हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश।
  3. पाकिस्तान (3310 किमी.) – गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू व कश्मीर (केन्द्रशासित प्रदेश), लद्दाख़ (केन्द्रशासित प्रदेश)।
  4. नेपाल (1752 किमी.) – उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, उत्तराखण्ड।
  5. म्यांमार (1458 किमी.) – अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर।
  6. भूटान (587 किमी.) – प. बंगाल, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, असोम।
  7. अफगानिस्तान (80 किमी.) – लद्दाख़ (पाक् अधिकृत जम्मू एवं कश्मीर)।
  8. चीन, नेपाल, बंग्लादेश, पाकिस्तान को 5 भारतीय राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश भूटान, म्यांमार को 4 भारतीय राज्य व अफगानिस्तान को लद्दाख़ (पाक अधिकृत जम्मू-कश्मीर) केवल 1 राज्य छूता है।
  9. भारत की सर्वाधिक लम्बी स्थली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा बंग्लादेश के साथ है। तथा भारत का सबसे बड़ा जिला कच्छ, गुजरात (45652 वर्ग किमी.) है। तथा सबसे छोटा जिला माहे, पाण्डिचेरी (9 वर्ग किमी.) है।

भारत के केन्द्र शासित प्रदेश व उनकी राजधानी

  1. अण्डमान निकोबार (8249 वर्ग किमी.) – पोर्ट ब्लेयर
  2. दादरनागारवेल (491 वर्ग किमी.) – सिलवास
  3. दमनदीव (112 वर्ग किमी.) – दमन
  4. दिल्ली (1490 वर्ग किमी.) – नई दिल्ली
  5. चण्डीगढ़ (114 वर्ग किमी.) – चण्डीगढ़
  6. लक्षद्वीप (32 वर्ग किमी.) – करवत्ती
  7. पुडुचेरी (492 वर्ग किमी.) – पुडुचेरी
  8. लद्दाख़ – ‎लेह
  9. जम्मू-कश्मीर – ‎जम्मू (शीतकालीन), श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन)

पुर्वोत्तर भारत में सात राज्य ऐसे है जिन्हें ‘सेवन सिस्टर्स’ कहा जाता है वे – असोम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा हैं।

सिक्किम और मेघालय दो ऐसे राज्य हैं जिनकी सीमा राज्यों में अलग-अलग एक-एक राज्य से लगती है। जिनमें मेघालय की सीमा असोम राज्य से व सिक्किम की सीमा पश्चिमी बंगाल राज्य से लगती हैं

वे राज्य जिनकी सीमा न तो समुद्र से मिलती और न ही अन्य देशों से मिलती है- हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तिसगढ़, झारखण्ड, तेलंगाना। व केन्द्रशासित प्रदेश में दिल्ली, चण्डीगढ़ व दादर व नगर हवेली।

विस्तार

भारत के स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 किमी. तथा समुद्री तट की कुल लम्बाई 7516.6 किमी. है। मुख्यभूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6100 किमी. है। इस प्रकार भारत की कुल स्थलीय और तटीय सीमा 22716.6 किमी. है।

भारत के समुद्रीय तटीय राज्य 9 हैं। जिसमें गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा एवं पश्चिम बंगाल हैं। तथा केन्द्रशासित प्रदेश में पुदुचेरी, दमन-दीव, अण्डमान-निकोबार एवं लक्षद्वीप हैं।

भारत के तटीय राज्यों की सीमा-

  1. गुजरात – 1600 किमी. (सर्वाधिक)
  2. गोआ – 101 किमी. (न्यूनतम)

तटिय केन्द्रशासित प्रदेश की सीमा-

  1. अण्डमान निकोबार द्वीप – 1962 किमी (सर्वाधिक)
  2. दमन एवं दीव – 42 किमी. (न्यूनतम)

प्रमुख चैनल/जलडमरूमध्य

  • ग्रेट चैनल – इंदिरा प्वांइट-इंडोनेशिया।
  • 10 चैनल – लघु अण्डमान-कार निकोबार
  • 9 चैनल – मिनिकाॅय-लक्षद्वीप
  • 8 चैनल – मालदीव-मिनिकाॅय
  • आदम ब्रिज – तमिलनाडु एवं श्रीलंका के मध्य
  • डंकन पास – दक्षिणी अण्डमान एवं लघु अंडमान के मध्य।
  • कोको स्ट्रेट – यह कोको द्वीप व अण्डमान के मध्य।
  • रामेश्वरम् – पम्बन द्वीप पर स्थित
  • मरकत द्वीप – अण्डमान निकोबार द्वीप समूह
  • पाॅण्डिचेरी/पुदुचेरी – पुदुचेरी (तमिलनाडु) + कराइकल (तमिलनाडु) + यनम (आंध्र प्रदेश) + माहे (केरल)।

विश्व के 7 बड़े देश (क्षेत्रफल की दृष्टि से)-

जनसंख्या की दृष्टि से विश्व के 7 बड़े देश क्रमशः
1. रूस (Russia)- 17.09 million km²
2. कनाडा (Canada)- 9.98 million km²
3. अमेरिका (USA)- 9.62 million km²
4. चीन (China)- 9.59 million km²
5. ब्राजील (Brazil)- 8.51 million km²
6. ऑस्ट्रेलिया (Australia)- 7.69 million km²
7. भारत (India)- 3.28 million km²

कर्क रेखा के पास स्थित राजधानियाँ –

  • कर्क रेखा का मान = 23.50° N या 23½° N या 23°30′ N
    कर्क रेखा के पास स्थित निकटतम राजधानियाँ (बढ़ते क्रम में)-
    1. रांची (Ranchi)- 23.34° N (सबसे निकटतम राजधानी)
    2. आईजॉल (Aizawl)- 23.72° N
    3. भोपाल (Bhopal)- 23.72° N
    4. गांधीनगर (Gandhinagar)- 23.22° N
    5. अगरतला (Agartala)- 23.83° N
Share your love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *